फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   man fought case for himself

बन गया खुद का वकील, सबको हरा लौट आया नौकरी पर

Thu, 27 Jun 2013 04:45 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
man fought case for himself

राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अपनी नौकरी से निलंबित किए जाने के बाद एक व्यक्ति ने 21 साल तक खुद ही अपना केस लड़ा। सिर्फ केस लड़ा ही नहीं, बल्कि जीता भी और 21 साल बाद उसने वापस अपनी नौकरी ज्वॉइन की।

विज्ञापन


बिना वकील की मदद के 21 साल तक अपने दम पर कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सहायक डाकपाल किशोर चारण ने फिर से बालोतक डाकघर में ज्यूटी ज्वॉइन की। उप डाकपाल के पद पर कार्यरत किशोर चारण को तत्कालीन डाक अधीक्षक ने 17 जुलाई 1992 को मामूली कहासुनी पर सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


यहीं से हुआ चारण के संघर्ष का दौर। उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और 1997 सें सेशन कोर्ट बालोतरा से मुकदमा जीता। डाक विभाग की अपील पर 1997 में कैट से भी जोधुपर से जीते। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट में डाक विभाग की अपील के खिलाफ भी किशोर ने 2012 में मुकदमा जीता। तीनों कोर्ट में किशोर ने स्वयं पैरवी करते हुए कोई वकील नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डाक विभाग ने किशोर की इस न्यायिक जीत को स्वीकार कर सेवा में बहाली के आदेश दिए। डाक विभाग एक साल से लगाताक सेवा में आने के पत्र भेजता रहा लेकिन किशोर की जिद थी कि जब तक आदेश पत्र घर नहीं आएगा, तब तक ड्यूटी नहीं संभालूंगा। इसके बाद विभाग की तरफ से आदेश पर घर पर भेजा गया तब किशोर चारण ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed