फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man consumed poison along with wife and children in Churu all admitted to hospital

Churu: संपत्ति बंटवारे को लेकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, पिता से नाराज बेटे ने पत्नी और बच्चों संग खाया जहर

Mon, 11 Jul 2022 02:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 02:25 PM IST
सार

चूरू में पिता से नाराज व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जहर पी लिया। उसने खुद अपने मामा को कॉल कर वह मरने जा रहा है।

विज्ञापन
Man consumed poison along with wife and children in Churu all admitted to hospital
चूरू में आत्महत्या का प्रयास - फोटो : Social Media

विस्तार

चूरू जिले के गांव ददरेवा में पिता से नाराज बेटे ने अपने चार बच्चों और पत्नी को खेत में ले जाकर जहर पिला दिया। फिर खुद भी जहर पी लिया। मामला रविवार देर शाम का है। गंभीर हालत में सभी को सादुलपुर के मेहता अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चूरू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

सादुलपुर के गांव ददरेवा में विजय सिंह का अपने पिता से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ा तो पिता ने पुलिस बुला ली थी। इससे नाराज विजय सिंह अपनी पत्नी कविता और चार बच्चों प्रिया (13), अनया (9), तमन्ना (7) व प्रियांशु (5) को खेत में ले गया और पानी में मिलाकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया।
विज्ञापन


परिवार को जहर पिलाने के बाद विजय सिंह ने अपने मामा को फोन कर कहा कि वह मरने जा रहा है। पूरे परिवार को उसने जहर पिला दिया है। मामा ने तुरंत विजय के परिजनों को सूचना दी। वे खेत पर पहुंचे तो सभी तड़प रहे थे। परिजनों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों को रात में ही चूरू रेफर करना पड़ा। घटना की लेकर सादुलपुर थाने किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed