{"_id":"61ee688cd892c153d642338f","slug":"man-arrested-for-stealing-in-barmer-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: तीन मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: तीन मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:21 PM IST
सार
भियाड़ कस्बे के करणी माता, हरियो माता और नागणेची माता मंदिर के ताले तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति ने 18, 19 और 21 जनवरी की रात चोरी की थी
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कस्बा भियाड़ स्थित मंदिरों में लगातार 3 दिन हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी ने बताया कि शिव थाना क्षेत्र के भियाड़ कस्बे में स्थित करणी माता मंदिर, हरियो माता मंदिर और नागणेची माता मंदिर के ताले तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति ने 18, 19 और 21 जनवरी की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से चांदी के छत्र और तिजोरियों से नकदी चुरा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने दिनेश सिंह पुत्र पुर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रह हैं।
विज्ञापन