फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mahashivratri 2023 Shivling color changes three times a day Mahadev thumb is worshiped in temple

Mahashivratri 2023: दिन में तीन बार बदलता है शिवलिंग का रंग, मंदिर में होती है महादेव के अंगूठे की पूजा

Sat, 18 Feb 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 02:17 PM IST
सार

भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। कहा जाता है कि भोलेनाथ से जो भी प्रार्थना की जाए उसका प्रतिफल जल्द मिलता है। बाबा शिव का चमत्कार विश्व विख्यात है। राजस्थान में आस्था का प्रतीक एक ऐसा मंदिर है, जहां शिवलिंग का दिन में तीन बार रंग बदलता है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Shivling color changes three times a day Mahadev thumb is worshiped in temple
अचलगढ़ महादेव मंदिर को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित मंदिर पूरे विश्व में इकलौता है, जहां भगवान भोलेनाथ के अंगूठे की पूजा की जाती है। इस अंगूठे के आगे एक कुंड है। माना जाता है कि इस कुंड में कितना भी पानी डाला जाता है, वह सीधे पाताल में चला जाता है। यह कुंड कभी नहीं भरता है। इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर तो यहां काफी भीड़ जुटती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अरावली पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा हुआ अर्बुदा अंचल पर्वत पर स्थित पर्यटन नगरी माउंटआबू से 11 किलोमीटर दूर अचलगढ़ महादेव का मंदिर है। यहां पर भगवान के पैर के अंगूठे की पूजा की जाती है। इस मंदिर से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हैं। इतिहासकारों की मानें तो यहीं पर भगवान शंकर के अंगूठे की पूजा होती है। गर्भगृह में शिवलिंग पाताल खंड के रूप में दृष्टिगोचर होता है, जिसके ऊपर एक तरफ पैर के अंगूठे का निशान उभरा हुआ है, जिन्हें स्वयंभू शिवलिंग के रूप में पूजा जाता है। माना जताा है कि यह देवादिदेव महादेव के दाहिने पैर का अंगूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकल्पनीय मान्यता...
पहाड़ी के तल पर 15वीं शताब्दी में बने अचलेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशान आज भी मौजूद हैं। मेवाड़ के राजा राणा कुंभ ने अचलगढ़ किला एक पहाड़ी के ऊपर बनवाया था। किले के पास ही अचलेश्वर मंदिर है, जहां भगवान के अंगूठे के नीचे एक प्राकृतिक गढ्ढा बना हुआ है। इस गढ्ढे में कितना भी पानी डाला जाए, वह नहीं भरता है। इसमें चढ़ाया जाने वाला पानी कहां जाता है, यह आज भी एक रहस्य है। शिवलिंग की बता करें तो यहां पर दिन में तीन बार शिवलिंग का रंग बदलता है। सुबह में शिवलिंग नीले रंग, दोपहर में केसरिया और रात में शिवलिंग का रंग श्याम हो जाता है। इस रहस्य का पता आज तक नहीं चल सका है।

इनका क्या कहना है...
स्थानीय लोग बताते हैं कि एक बार अर्बुद पर्वत पर स्थित नंदीवर्धन हिलने लगा था। उस समय इस पर्वत पर नंदीजी भी थे। पर्वत हिलने की वजह से हिमालय पर तपस्या कर रहे भगवान शिव की तपस्या में विघ्न पहुंचने लगा और उनकी तपस्या भंग हो गई। शिवजी ने नंदी को बचाने के लिए हिमालय से ही अपने अंगूठे को अर्बुद पर्वत तक पहुंचा दिया और पर्वत को हिलने से रोक कर स्थिर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed