{"_id":"63e37d63e921763dd70f4097","slug":"made-a-fake-video-of-young-man-and-asked-for-three-lakhs-in-jodhpur-two-accused-arrested-from-telangana-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एडिट कर युवक का अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे तीन लाख, तेलंगाना से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एडिट कर युवक का अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे तीन लाख, तेलंगाना से दो गिरफ्तार
Wed, 08 Feb 2023 05:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:21 PM IST
सार
दो युवकों ने पीड़ित की तस्वीर से एक अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे तीन लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। पीड़ित युवक ने थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले के नागौरी गेट थाना पुलिस ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगने वाले दो आरोपियों को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परिवादी के फोन से फोटो चोरी की और फिर एडिट कर किसी युवती के साथ रील बना दी। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपयों की डिमांड की। आरोपियों की धमकी से तंग आकर पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
नागौरी गेट थाने के अधिकारी शेषकरण ने बताया कि एक युवक ने शिकायत दी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि आरोपी बजरंग पुत्र मनोहरलाल विश्नोई निवासी लोहावट और सुनील विश्नोई ने उसके फोन से फोटो लेकर एडिट कर एक युवती के साथ वीडियो बनाया। जिसके बाद विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि जिस युवती के साथ परिवादी की फोटो अपडेट की है, उसे वह जानता नहीं है। 30 जनवरी को बजरंग ने मैसेज कर रुपए मांगे और कई बार फोन भी किया। जिसके बाद उसने 2 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन