{"_id":"63039d3eab771a7fe12807d4","slug":"lumpy-skin-disease-30-crore-aproved-to-protect-animals-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Skin Disease: पशुधन को लंपी वायरस से बचाने के लिए 30 करोड़ मंजूर, दवाएं और टीके खरीदे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Skin Disease: पशुधन को लंपी वायरस से बचाने के लिए 30 करोड़ मंजूर, दवाएं और टीके खरीदे जाएंगे
Mon, 22 Aug 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:44 PM IST
सार
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 6,12,841 से ज्यादा जानवर इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ऐसे 25,986 जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रतलाम में गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण मिले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में लंपी वायरस कहर बरपा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा गाय इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। जबकि 26 हजार के करीब गायों की इससे मौत भी हो चुकी है। खतरनाक लंपी वायरस की रोकथाम के लिए अब प्रदेश सरकार ने टीकों और दवाओं की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। सरकार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिले के सभी कलेक्टरों को बिना टेंडर के जरूरी दवाएं खरीदने सहित अन्य अधिकार दिए गए थे।
विज्ञापन
अब पशुपालन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पशुधन मुक्त स्वास्थ्य योजना के तहत जिलाधिकारियों को पशुओं को लंपी वायरस से बचााने दवाएं और टीके खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 6,12,841 से ज्यादा जानवर इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ऐसे 25,986 जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन