फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lover stabbed his girlfriend to death hanged himself In Jhunjhunu

Rajasthan: प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका का गला काटा, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी करने का बना रहा था

Sat, 22 Jul 2023 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

झुंझुनूं में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती की गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Lover stabbed his girlfriend to death hanged himself In Jhunjhunu
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठाया। ये दर्दनाक वारदात झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र के हासलसर गांव का पुरा की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को प्रियंका (20) पुत्री सुमेर सिंह झाझड़िया परिजनों के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब दो बजे सुरेश (32) पुत्र धर्मपाल प्रेमिका के घर में घुस गया। इसके बाद युवक ने सो रही प्रेमिका के गले पर लगातार चार बार वार किए और मौके से फरार होकर अपने मामा के घर पहुंचा। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। युवक पहले से शादीशुदा था, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं, मृतका प्रियंका अविवाहित थी। वह बीएड की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेश अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रियंका के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। वे अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहते थे। इसी बात को लेकर सुरेश नाराज चल रहा था।     
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका प्रियंका के बुआ के लड़के ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब सभी खाना खाकर सो गए थे। प्रियंका उसके माता-पिता और वह एक ही कमरे में सो रहे थे। 2 बजे के करीब किसी के कमरे में घुसने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो युवक प्रियंका पर चाकू से वार कर रहा है। उसने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। गंभीर हालत में प्रियंका नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर एसपी श्याम सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी बीडीके अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed