{"_id":"62e932a50fbdf3704e10dbf9","slug":"lover-couple-commits-suicide-in-barmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: बाड़मेर में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर झूलकर दी जान, परिजन सुबह उठे तो लटके मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: बाड़मेर में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर झूलकर दी जान, परिजन सुबह उठे तो लटके मिले दोनों के शव
Tue, 02 Aug 2022 07:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:50 PM IST
सार
कालबेलिया समाज के दोनों युवक युवती लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। संभव है कि परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार न हों इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उनके शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जिले के सिणधरी इलाके के कालबेलिया के डेरे की है। जहां सोमवार रात वीरमनाथ (20) पुत्र मांशीनाथ ने रेशकी (18) पुत्री तारुनाथ ने फांसी लगाकर जांन दे दी। दोनों ने एक ही फंदे पर लटकर फांसी लगाई है। सुबह परिजनों की नींद खुली तो उनके शव फंदे पर लटके हुए मिले। परिजनों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कालबेलिया समाज के दोनों युवक युवती लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। संभव है कि परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार न हों इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वीरमनाथ टेक्सी चलाने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन