फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lover climbed on tower in Bhilwara after Girlfriend blacklisted his number

Rajasthan: गर्लफ्रेंड ने कॉल ब्लैकलिस्ट में डाला तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस ने वीडियो कॉल पर बात करा मनाया

Sat, 03 Dec 2022 07:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Dec 2022 07:51 AM IST
सार

लड़की के पिता ने युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
lover climbed on tower in Bhilwara after Girlfriend blacklisted his number
टॉवर पर चढ़कर डेढ़ घंटे तक हंगामा - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा के बदनौर में प्रेमिका के ब्लैकलिस्ट में नंबर डालने से नाराज युवक टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर पर चढ़कर डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। वह लोगों से लड़की को लाने की बात कहता रहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदनौर निवासी प्रकाश प्रजापत मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एएसआई रामलाल, तहसीलदार रामजीलाल जाटव, विकास अधिकारी बिहारीलाल शर्मा, सरपंच नरेंद्र सिंह राठौड़ पहुंचे। 

विज्ञापन


पता चला कि एक युवती से युवक प्रेम करता है। उसने युवक का नंबर ब्लैकलिस्ट में डालकर बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद प्रेमी युवक टॉवर से युवती को सामने लाने की बात कहने लगा। इस पर पुलिस ने वीडियो कॉल पर दोनों की बात करवाई। इसके बाद युवक नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।वहीं युवती के पिता ने लड़के पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed