फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Love Jihad In Kota Ali Raped Girl As Bunty Threatening To Cut Throat

Love Jihad: नाम बदलकर दो बच्चों के पिता ने युवती को फंसाया, 2017 से कर रहा था दुष्कर्म, अब गला काटने की धमकी

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

31 अगस्त की रात आरोपी युवती के कमरे पर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को गला काटने की धमकी दी। वह लगातार पीड़ित युवती को धमका रहा था। जिससे तंग आकर उसने थाने में केस दर्ज कराया। अब आरोपी अली पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Love Jihad In Kota Ali Raped Girl As Bunty Threatening To Cut Throat
आरोपी ने बना लिए थे पीड़िता के अश्लील वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Love Jihad: राजस्थान के कोटा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर और नाम बदलकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया। दो साल तक वह युवती के साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता को पता चला कि उसका प्रेमी दूसरे धर्म का है और दो बच्चों का पिता है उसने बात करना बंद कर दिया।   

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी प्रेमी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। धमकी देकर उसे मिलने बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गला काटने की धमकी दी। आखिर में पीड़िता ने सात सितंबर को महावीर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद से आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


25 साल की पीड़िता ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह सुल्तानपुर गांव की रहने वाली है। पिछले 10 साल से कोटा में रह रही है। युवती के साथ उसके भाई-बहन भी रहते थे, लेकिन तीन साल से वह अकेली रहकर यहां नौकरी कर रही है। 2017 में वह अपने गांव सुल्तानपुर गई थी। जहां उसका मोबाइल खराब हो गया तो उसने बंटी की दुकान पर सही होने के लिए दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में मोबाइल सही करने का कहकर बंदी ने उसे अपना मोबाइल उपयोग करने के लिए दिया। इसके बाद वह वापस कोटा आ गई। कुछ दिन बाद बंटी ने कॉल कर बताया कि मोबाइल सही हो गया है। पीड़िता के कोटा में होने पर बंटी न उसका पता पूछा और मोबाइल देने कोटा आया गया। इस दौरान उसने अपना नाम बंटी ही बताया। इसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई और कॉल पर बात भी करने लगे। 

पीड़िता के अनुसार फरवरी 2017 बंदी उसके कमरे पर आया उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। इस दौरा वह खाने के लिए कुछ चीजें भी लेकर आया था। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने देखा कि बंटी उसके पास ही सोया हुआ है। इसे लेकर उसने विरोध किया तो आरोपी बंटी वहां से भाग गया, लेकिन बाद में उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने और परिवार वालों को दिखाने की धमकी देकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। 

आरोपी बंटी एक दिन पीड़िता के कमरे पर आया था। इस दौरान उसने बंटी का पर्स देखा तो उसमें दो पहचान पत्र मिले। एक पर बंटी और दूसरे पर अली हुसैन नाम लिखा था। जिसके बाद पीड़िता को पता चला कि वह दूसरे धर्म का है। पीड़िता युवती ने उससे पूछताछ की तो आरोपी उससे मारपीट करने लगा। साथ ही उसे यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अली हुसैन कोटा के विज्ञान नगर का रहने वाला है। 

2019 तक आरोपी अली शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया। कोराना काल में वह अपने गांव चली गई। 2021 में वह नौकरी करने के लिए कोटा वापस आई तो इसकी जानकारी आरोपी अली हुसैन को लग गई।


जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। 31 अगस्त की रात आरोपी उसके कमरे पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को गला काटने की धमकी दी। इसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया। अब आरोपी उसे केस वापस लेने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed