फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Love affair Tonk Kidnapping Case Boyfriend Demanded Money From Victim Family In Bharatpur

Rajasthan: नए साल पर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गए दो प्रेमी, फिर शुरू हुआ खतरनाक साजिश का खेल

Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

एक विधवा महिला के साथ दो शादीशुदा युवकों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। नए साल दो दोनों उससे मिलने के लिए पहुंच गए। इसके बाद एक प्रेमी ने दूसरे को बंधक बनाया लिया और परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग कर दी।

विज्ञापन
Love affair Tonk Kidnapping Case Boyfriend Demanded Money From Victim Family In Bharatpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के दो प्रेमी थे। नए साल की शाम दोनों उससे मिलने पहुंच गए। एक प्रेमी ने अपनी महिला प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखा तो उसे अगवा कर लिया और उसके परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांग डाली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार किया।    

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भरतपुर के चिकसाना का रहने वाला श्यामवीर (35) किराना की दुकानदार चलाता है। 1 जनवरी की शाम उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह बाजार जा रहा है। लेकिन, घर से बाइक लेकर निकला श्यामवीर एक साथी के साथ वृंदावन अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। उसकी 33 साल की प्रेमिका कविता ने फोन कर श्मामवीर को मिलने के लिए बुलाया था। कुछ घंटे बाद कविता का दूसरा प्रेमी दिनेश (32) भी अपने दो साथियों के साथ उसके ओमेक्स बिल्डिंग स्थित फ्लैट पर पहुंच गया।

विज्ञापन

दिनेश ने कविता को श्यामवीर के साथ देखा तो वह बौखला गया। पहले तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर श्यामवीर और उसके साथी की जमकर पिटाई लगाई, फिर उन्हें बंधक बना लिया। इधर, देर रात तक श्यामवीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बाद में परिजनों ने चिकसाना पुलिस को सूचना दी। परिजन रातभर श्यामवीर को तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह श्यामवीर के घर कॉल आया। उधर से बात कर रहे युवक ने कहा कि श्यामवीर को अगवा कर लिया है। 3 लाख  रुपये लेकर वृंदावन आओ। 

श्यामवीर के 18 साल के बेटे सचिन ने पिता के अगवा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम श्यामवीर के बेटे को लेकर वृंदावन के लिए रवाना हुई। श्यामवीर के फोन पर अपहरणकर्ता से बात की और रुपये लेकर आने की सूचना दी गई। जिसके बाद कमल मंदिर फिरौती की रकम लेने पहुंचे आरोपी दिनेश और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद श्यामवीर और उसके साथी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुक्त कराया। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।  

Love affair Tonk Kidnapping Case Boyfriend Demanded Money From Victim Family In Bharatpur
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए चारों आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी की प्रेमिका कविता टोंक की रहने वाली है। 13 साल पहले उसकी एक युवक से शादी हुई थी, लेकिन करीब तीन साल पहले उसका निधन हो गया। इसके बाद वह वापस अपने मायके लौट गई। जहां उसके पड़ोस में रहने वाले मजदूर दिनेश मीणा से कविता के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दिनेश पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। ऐसे में वह करीब तीन साल पहले कविता को लेकर मथुरा के वृंदावन आ गया। दिनेश ने ओमेक्स बिल्डिंग में एक फ्लैट किराए पर लिया और उसे कविता को रहने के लिए दे दिया। जहां वह कविता से मिलने के लिए अक्सर आता रहता था।

विज्ञापन

दिनेश और कविता की जिंदगी अच्छी चल रही थी। करीब नौ महीने पहले कविता भरतपुर आई। इस दौरान उसकी मुलाकात किराना व्यापारी श्यामवीर से हुई। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर वे एक दूसरे पर फोन पर बात करने लगे। कुछ दिन बाद श्यामवीर कविता के बुलाने पर वृंदावन भी जाने लगा। हर महीने वह कविता को खर्च के लिए रुपये भी भेजता था। श्यामवीर और दिनेश दोनों ही शादीशुदा थे, इसलिए वह कविता के साथ नहीं रह रहे थे। कविता के सब कुछ अच्छी तरह से मैनेज कर रही थी। एक जनवरी को श्यामवीर अपने साथी के साथ वृंदावन पहुंच गया। इसी बीच दिनेश भी अपने साथियों के साथ वहां आ गया।

कविता को श्यामवीर के साथ देख दिनेश बौखला गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर श्यामवीर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई लगाई। इससे बचने के लिए श्यामवीर ने दिनेश को रुपये का लालच दिया। इस पर दिनेश ने उससे तीन लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद श्यामवीर ने अपने बेटे सचिन को फोन कर जान का खतरा बताया और तीन लाख रुपये वृंदावन लाने को कहा। लेकिन, यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया और फिर पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में कविता मीणा, दिनेश मीणा, रामकेश बैरवा, और विजय बैरवा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed