फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lord Shivas temple vandalized in Bhilwara people protested

Rajasthan: शिव मंदिर में तोड़फोड़, सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों को कुछ हिस्सा टूट मिला, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2022 04:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Aug 2022 04:22 PM IST
सार

शिव मंदिर में तोड़फोड़ से लोगों में काफी नाराजगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Lord Shivas temple vandalized in Bhilwara people protested
शिव मंदिर का एक हिस्सा टूटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सावन महीने में शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर का कुछ हिस्सा टूटा हुआ मिला। घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों समझाइश दी और सरपंच ने मंदिर का निर्माण कराने की बात कही इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द मंदिर तोड़ने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के रायपुर कस्बे का है। यहां बोराणा रोड पर ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह लोग पूजा करने के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर के एक का हिस्सा पूरी तरह से टूटा हुआ है। लोगों ने अन्य गांव के लोगों को भी मंदिर में तोड़फोड़ होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


घटना के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। साथ ही सरपंच ने मंदिर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगााले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed