Rajasthan: टोंक के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट, कैशियर के सिर पर कट्टा तान कर पांच लाख रुपये लेकर फरार
बदमाश दोपहर तीन बजे बैंक में घुसे। उन्होंने कैशियर से रुपयों से बैग भरवाया। इसके साथ ही दो ग्राहकों से भी उन्होंने पैसे लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को ढूंढने में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के आवां गांव में पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिए। वहीं लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार दोपहर तीन बजे तीन नकाबपोश बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए घुस गए। वे सीधा कैश काउंटर पर गए और कैशियर पर बंदूक तान दिया। उन्होंने कैशियर से सवा चार लाख रुपए बैग में भरवाया। इसके अलावा बैंक में मौजूद दो ग्राहकों से भी 40 और 20 हजार रुपए लूट लिए। एक ग्राहक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उसपर कट्टा तान दिया।
लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
वहीं बैंक मैनजर का कहना है कि लॉकर में 12 लाख रुपये थे, वे बच गए। वहीं बदमाशों का एक कट्टा बैंक में ही छूट गया। सूचना पर पुलिस एसपी मनीष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे। सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई। सीसीटीवी में तीन लुटेरे नैनवां की ओर जाते दिखे हैं।
आवां सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज की सूचना पर एसपी मनीष त्रिपाठी, देवली डिप्टी सुरेश कुमार और दूनी एसएचओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाए। आवां से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवा दी। तीनों लुटेरे नैनवां की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।