फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lokayukt police raid in a house of patwari

पटवारी की काली कमाई देख उड़े पुलिस के होश

Sun, 04 Oct 2015 05:30 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Lokayukt police raid in a house of patwari

राजस्थान के राघोपुर में एक पटवारी के घर छापा मारने पहुंची लोकायुक्त पुलिस के उसकी संपति देखकर होश उड़ गए। प्राथमिक जांच में ही पटवारी के यहां दस करोड़ रुपये की अवैध संपति का पता चला है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पटवारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने सुथैला और राघोपुर में पटवारी के दो ठिकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


डीएसपी राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पटवारी मोहन मीणा के राघोपुर स्थित तीन मंजिले मकान पर सुबह सुबह छापा मारा। उस समय मीणा घर पर सोये हुए थे। पुलिस ने उसके घर में छानबीन शुरू की तो घरवालों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन में घर से 300 ग्राम सोना, 1500 ग्राम चांदी के आभूषणों के अलावा 37 हजार की नकदी बरामद की। इसके अलावा पटवारी और उसके परिजनों के नाम अवैध रूप से एकत्रित की गई दस करोड़ की संपत्ति के कागजात भी बरामद हुए।

सैकडों बीघा जमीन और प्लाट का पता चला

Lokayukt police raid in a house of patwari

लोकायुक्त पुलिस के महानिदेशक अजय शर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से पटवारी को निगरानी में रखा जा रहा था, इस दौरान उसकी संपति के कागजातों का भी परीक्षण किया जा रहा था।

हालांक‌ि कुल बेनामी संपति के बारे में विस्तृत ब्यौरा न देते हुए शर्मा ने कहा कि जितनी संपति उसने बता रखी है यह उससे काफी ज्यादा है।

राघोपुर में उसके घर के अलावा साडा कालोनी में प्लाट, मकसुदनगढ़ कालोनी में 800 स्कवायर फिट का प्लाट, मकसुदनगढ़ में ही 400 स्कवायर फिट का प्लाट, बारखेड़ी में 18 बीघा कृषि भूमि, उसी क्षेत्र में 8 बीघा भूमि, मकसुदनगढ़ में ही सुथैलिया रोड पर दो प्लॉट की जानकारी मिली है।
 
इसके अलावा लोकायुक्त पुलिस को बरखेडी में उसकी 65 बीघा जमीन जो उसकी पत्नी के नाम है उसके बारे में भी पता चला है। वहीं 100 बीघा जमीन उसके पैतृक गांव कमालपुरा में भी है। पुलिस ने उसके बैंक खातों की पासबुक कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed