फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha Speaker Om Birla took the blessings of saints at the Dharma Sansad in Jaipur

Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष ने जयपुर में धर्म संसद में लिया संतों का आशीर्वाद, 3 दिन कोटा दौरे पर रहेंगे बिरला

Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान उनकबजनसुनवाई करने, केशवरायजी मंदिर दर्शन, कोटा में स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी की बैठक लेने और सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla took the blessings of saints at the Dharma Sansad in Jaipur
लोकसभा अध्यक्ष ने जयपुर में धर्म संसद में लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार 9 अप्रैल को दिल्ली से 3 दिन के कोटा दौरे पर आएंगे। लोक सभा कैम्प कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्पीकर बिरला रविवार सुबह 3.45 बजे मुम्बई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से कोटा पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे से कैंप कार्यालय में आमजनता से मिलेंगे और जनसुनवाई करेंगे। 

विज्ञापन


अगले दिन 10 अप्रैल को स्पीकर बूंदी में सिलोर रोड स्थित हरियाली रिसोर्ट में बूंदी और तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के लिए 'सुपोषित मां अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इसके माध्यम से दोनों क्षेत्रों के वंचित परिवारों की गर्भवती महिलाओं को 9 महीने तक पोषण किट नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। स्पीकर बिरला 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे केशवरायपाटन स्थित केशवरायजी के मंदिर के दर्शन करेंगे। दोपहर 3 बजे वे कोटा में स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी की बैठक लेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा के प्रति जागृति उत्पन्न करने संत-युवा आगे आएं 
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आजादी के बाद बीते 75 वर्षों में भारतीय समाज में व्यापक बदलाव आया है। शिक्षा के माध्यम इस सामाजिक -आर्थिक परिवर्तन को हमें क्रांतिकारी स्वरूप देना है। समाज में शिक्षा के प्रति जागृति उत्पन्न करने के लिए संतों और युवाओं को आगे आना होगा। वे शुक्रवार को अखिल भारतीय रामजन मण्डल की ओर से आयोजित धर्म संसद और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। जयपुर सांगानेर की श्रीराम कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही स्पीकर बिरला ने सबसे पहल संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपने संबोधन में बिरला ने कहा कि संतों ने हमेशा से ही समाज को सहिष्णुता, प्रेम ल, बंधुत्व के आदर्श मूल्यों से सुसंस्कृत करने का काम किया है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण औरसमाज को सही राह दिखाने में भी संतों की भूमिका वंदनीय है।उन्होंने कहा कि संतों ने जिस तरह गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर आध्यात्मिकता और बंधुत्व को सशक्त किया है, उसी तरह अब समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए पहले से अधिक समर्पण भावना से जागृति पैदा करें। इस काम में युवाओं को भी उनका साथ देना होगा। जब एक बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सुसंस्कृत युवा बनता है, तो वह समाज और देश का नेतृत्व करता है। हमें देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे युवाओं की कई पीढ़ियों को तैयार करना है।

ये संत, नेता, सामाजिक संगठन पदाधिकारी रहे कार्यक्रम में शामिल
इस दौरान अखिल भारतीय रामजन मण्डल के पीठाचार्य भगवान दास, स्वामी कृष्णानंद महाराज, रामजन मण्डल के संयोजक रघुबर दास, अखिल भारतीय रैगर समाज के अध्यक्ष बीएल नवल, कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल धातोनिया, क्षेत्रीय विधायक अशोक लाहोटी, ओएसडी राजीव दत्ता सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जीवाराम महाराज का किया स्मरण
कार्यक्रम के दौरान लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने आध्यात्मिक गुरू जीवाराम महाराज का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जीवाराम महाराज ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। समाज यदि राज्य सरकार के माध्यम से उनके स्थान के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाता है, उसे स्वीकृत करवाने के लिए वे व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे।

समाज की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हूं-स्पीकर
बिरला ने कहा कि अतीत में रैगर समाज ने बड़े कष्ट और दुख झेले हैं, लेकिन यह समाज अपने पुरूषार्थ से अब आगे बढ़ रहा है। बिरला ने आश्वस्त किया समाज के समक्ष अब भी जो कठिनाइयां और चुनौतियां हैं उन्हें बताएं, समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।


इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर स्पीकर बिरला का अभिनंदन किया गया। विधायक अशोक लाहोटी, फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, जयपुर ग्रेटर नगर निगम के उप महापौर पुनीत कर्नावट, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसएस अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बिरला की अगवानी करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed