फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Liquor Sale Ban CM Gehlot strict instructions in the air contractor heavy on the police

Liquor Sale Ban: CM गहलोत के सख्त निर्देश हवाहवाई, पुलिस पर ठेकेदार भारी, जिम्मेदारों पर कौन करेगा कार्रवाई?

Mon, 12 Jun 2023 07:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 07:26 AM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत के प्रदेश में आठ बजे बाद शराब बिक्री नहीं करने के सख्त आदेशों की पालना सिरोही में नहीं हो रही है। पुलिस मुख्यालय से सख्त निर्देशों के बावजूद रात आठ बजे बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ने इस तरह के मामलों को लेकर संबंधित थानेदार और पुलिस सर्किल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी तय की थी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

विज्ञापन
Liquor Sale Ban CM Gehlot strict instructions in the air contractor heavy on the police
शराब खरीदते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में रविवार देर रात शराब ठेकों से शराब की बिक्री होने से महिलाओं का रात आठ बजे बाद में बाहर निकलना दूभर हो गया है। शराब पीकर उत्पात मचाने, झगड़ा करने, मारपीट और अपराधों की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग आठ बजे बाद भी शराब बिक्री पर कोई रोक नहीं लगा रहे।

विज्ञापन


जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने वाले इन आबकारी पुलिस और संबंधित थाना पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है। हालात ये हैं कि पुलिस की नाक के नीचे रातभर शराब की बिक्री हो रही है। जिला मुख्यालय पर यह स्थिति है। शहर की लगभग हर शराब दुकान पर देर रात तक शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन


रात को शटर खोलकर शराब बेच रहे ठेकेदार...
सिरोही शहर में ही बाहरी घाटे से लेकर गोयली चौराहा, राजमाता धर्मशाला, भाटकड़ा चौराहा, अनादरा चौराहे से लेकर रीको एरिया तक लगभग सारी शराब दुकानों में नियम-कायदे ताक पर रखे हुए हैं। देर रात तक भी शराब आसानी से मिल रही है। अमूमन खिड़कियों से शराब देने वाले ठेकेदार ग्राहकी ज्यादा होने पर दुकान का शटर भी खोल देते हैं। सिरोही शहर की लगभग सभी दुकानों में यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक बिक्री रात आठ बजे बाद ही हो रही...
राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रदेश में रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री करना गैर कानूनी है। वैसे रात आठ बजे बाद ही शराब की सर्वाधिक बिक्री हो रही है। मनमाने दामों पर शराब ठेकों से रात को बिक्री होती है। रात में शटर के नीचे से और दुकानों में निकाली गई खिड़कियों से खुले तौर पर शराब बेची जा रही है। 

बताई जा रही बड़ी मिलीभगत...
निर्धारित समय के बाद भी ठेकेदार बेखौफ होकर शराब बेच रहे हैं। इसके पीछे मिलीभगत की कहानी यह बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कि शराब ठेकेदार सम्बंधित थानों में मोटी रकम पहुंचाते हैं। आबकारी विभाज में भी सेटिंग का खेल चल रहा है। मंथली बंदी मिलने के बाद ठेकेदार को कोई पूछने वाला नहीं। लिहाजा रात 8 बजे बाद भी देर रात तक शराब बिकती है, लेकिन कोई पुलिसकर्मी कार्रवाई करने नहीं जाता।


एएसपी बोले जानकारी में नहीं...
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही बृजेश सोनी का कहना है कि रात आठ बजे के बाद शराब ठेकों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है, तो जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed