{"_id":"648fbff04913281016033527","slug":"liquor-promotion-through-loudspeaker-on-e-rickshaw-in-dausa-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: शराब में खास ऑफर, बड़ी और छोटी बीयर में भी छूट, ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर से हो रहा प्रचार, क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: शराब में खास ऑफर, बड़ी और छोटी बीयर में भी छूट, ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर से हो रहा प्रचार, क्या है मामला
Mon, 19 Jun 2023 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 19 Jun 2023 08:10 AM IST
सार
ई-रिक्शा से शराब पर छूट का ऑफर दे रहे ठेकेदार। टारगेट पूरा करने के लिए ठेकेदार लाउडस्पीकर से करवा रहे प्रचार। शराब के प्रचार-प्रसार पर रोक के बावजूद खुलेआम घूम रही प्रचार गाड़ी। प्रशासन ने साधी चुप्पी।
विज्ञापन
ठेकेदार की प्रचार गाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मंडावर नगर पालिका क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार ने शराब बिक्री बढ़ाने के लिए ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगवाकर खुलेआम सड़कों पर जोर-शोर के साथ प्रचार शुरू कर दिया। चुनावी मौसम में नेताजी का नहीं, शराब का प्रचार होता सुनाई दे रहा है, वो भी भारी छूट के साथ। जिसे देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
दौसा के मंडावर में ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर सिस्टम लगाकर एक शराब ठेकेदार ने खुलेआम शराब का प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। अलग-अलग किस्म और वैरायटी की शराब पर खास ऑफर और छूट की घोषणा करवाई जा रही है। शराब का ऐसे खुलेआम प्रचार लोगों ने आज तक नहीं देखा। इसलिए यह हैरानी और चिंता की विषय बन गया है। लोगों को चिंता है कि जवान होते बच्चे इन ऑफरों के चक्कर में न पड़ जाएं, महिलाएं भी खासी परेशान हैं कि उनके पति और घर के पुरुष सस्ती शराब के लालच में खरीदने ठेकों पर न पहुंच जाएं।
विज्ञापन
खुलेआम शराब के प्रचार-प्रसार पर प्रशासन ने साधी चुप्पी
एक ओर सरकार ने शराब के विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगा रखी है। मेन हाईवे से ही 500 मीटर की दूसरी पर ही शराब ठेके खोलने की अनुमति है, लेकिन दौसा में शराब की बिक्री का टारगेट पूरा करने के लिए शहर में ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार-प्रसार जिस तरह करवाया जा रहा है। उसने सभी को चौंका दिया है। लाउडस्पीकर से शराब को लेकर किए जा रहे प्रचार से लोग शराब के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। खुलेआम हो रहे शराब के प्रचार-प्रसार पर स्थानीय प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
मंडावर नगर पालिका क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार करवा रहा प्रचार
जानकारी के मुताबिक मण्डावर नगर पालिका क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार पिछले तीन दिन से लगातार शराब की बिक्री ज्यादा कराने के लिए ई-रिक्शा पर माइक लगाकर लाउड स्पीकरों से जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करवा रहा है। शराब पर छूट के ऑफर्स के साथ उसी माहौल से जुड़े गाने भी बजाए जा रहे हैं। सड़कों पर चल रहे इस तमाशे के बावजूद स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधकर हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। लोगों को सस्ती शराब का लालच देकर बिक्री बढ़ाने और रेवेन्यू इकट्ठा करने का यह नुस्खा कामयाब भी हो रहा है। बड़ी बीयर 130, केन 100 और छोटी बीयर सिर्फ 70 रुपये में जैसे ऑफर्स लोगों के बीच प्रचारित किए जा रहे हैं।
आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन गहरी नींद में डूबे
ई-रिक्शा और लाउड स्पीकर्स से शराब के प्रचार-प्रसार को देखकर स्थानीय लोग प्रशासन पर उंगली उठा रहे हैं कि आखिर मण्डावर उपखण्ड क्षेत्र में प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस इतने गंभीर मामले की अनदेखी कैसे कर सकते हैं। शराब ठेकेदार को तीनों ही विभागों का न कोई डर है, न ही लोकलाज है। बेशर्म होकर शराब का खुले आम प्रचार कर युवाओं को शराब के नशे में धकेला जा रहा है। जिस पर स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई है। लोगों ने बताया कि ऐसा हमने पहली बार ही देखा और सुना है कि शराब की बिक्री के लिए प्रचार-प्रसार किया गया हो। इस तरह का प्रचार करना कानूनन और नैतिक रूप से गलत है। गांधीवादी और नशा मुक्ति की बात करने वाली सरकार के राज में यह हो रहा है, इससे शर्मनाक कुछ नहीं है।