{"_id":"628cedf67246da24c41fb027","slug":"leopard-movement-in-nag-hill-area-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer news: शहर में फिर दिखा तेंदुआ, नाग पहाड़ी से सटे एरिया में मूवमेंट, भूख और प्यास के कारण भटक रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer news: शहर में फिर दिखा तेंदुआ, नाग पहाड़ी से सटे एरिया में मूवमेंट, भूख और प्यास के कारण भटक रहे
Tue, 24 May 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 24 May 2022 08:08 PM IST
सार
शहर के रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से लोगों में डर का माहौल है। हाल ही में नौसर गांव में भी तेंदुआ एक बकरी को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
नाग पहाड़ी से सटे विवेकानंद स्मारक के पीछे देखा गया तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ने लगा है। भूख और प्यास के कारण भटककर ये लेपर्ड आबादी क्षेत्र के आस पास देखे जा रहे हैं। हाल ही में नाग पहाड़ी से सटे विवेकानंद स्मारक के पीछे भी लेपर्ड देखा गया है। ऐसे में लोगों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
बीते दिनों नरवर घाटी के पास तेंदुए ने वाटर पोइंट पर पानी पीया, फिर एक दीवार पर बैठा और बाद में जंगल में चला गया। इसी प्रकार नौसर गांव में भी लेपर्ड एक बकरी को उठाकर ले गया। वन विभाग ने सूचना के बाद क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
नौसर घाटी के पास प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे लेपर्ड दिखाई देने की सूचना मिली थी। सोमवार को लेपर्ड का मूवमेंट पत्रकार कॉलोनी स्थित विवेकानंद स्मारक के पीछे नाग पहाड़ की तलहटी में दर्ज किया गया। बकरी चराने गए एक बच्चे ने इसका वीडियो बनाया। अजमेर शहर के सरहदी इलाकों में लगातार मूवमेंट के बाद अब नौसर घाटी और आस पास के इलाकों में लेपर्ड की मूवमेंट स्थायी तौर पर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन