फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Laxmi Vilas hotel case, Rajasthan HC adjourns hearing till Monday

लक्ष्मी विलास होटल मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई सोमवार तक के लिए टली

Thu, 15 Oct 2020 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Laxmi Vilas hotel case, Rajasthan HC adjourns hearing till Monday
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान उच्च न्यायालय ने दो दशक पहले उदयपुर के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल की बिक्री के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पिछले महीने गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी तथा अधिवक्ता निशांत बोहरा अधिवक्ता प्रद्युमन सिंह ने आरोपितों का पक्ष रखा, लेकिन समय अभाव के चलते मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी। वहीं, सीबीआइ की विशेष अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख पांच नवंबर रखी है।  

क्या है मामला
इन सभी आरोपियों पर उदयपुर के आलीशान लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को महज 7.50 करोड़ रुपये में बेचकर सरकार को 244 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed