फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lawyers protest in Udaipur amid Congress Nav Sankalp Shivir

Rajasthan: नव संकल्प शिविर के बीच सड़क पर उतरे वकील, गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दिखाए काले झंडे

Sat, 14 May 2022 05:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 14 May 2022 05:50 PM IST
सार

उदयपुर के वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों और पुलिस में झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Lawyers protest in Udaipur amid Congress Nav Sankalp Shivir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बीच वकीलों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वकीलों ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कोर्ट चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। सभी अधिवक्ता काले झंडे लेकर कोर्ट परिसर के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस और वकीलों की बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई वकीलों ने गिरफ्तारी भी दी। बता दें कि विभिन्न वकीलों का संगठन उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


वकीलों का कहना है कि पिछले 40 सालों से निरंतर मांग कर रहे हैं पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है। उदयपुर का पूरा संभाग आदिवासी क्षेत्र है। अधिकतर लोग गरीब और अशिक्षित है। उन्हें न्याय पाने के लिए 250 से भी ज्यादा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वकीलों की दलील है कि न्याय सबका अधिकार है। न्याय सस्ता होना चाहिए। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच लाने की बात कही थी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lawyers protest in Udaipur amid Congress Nav Sankalp Shivir
राहुल गांधी के लिए हवन - फोटो : Social Media
राहुल गांधी के लिए हवन

वहीं राहुल गांधी के प्रशंसकों ने उनके लिए ताज अरावली के बाहर भीषण गर्मी में हवन किया। प्रशंसकों ने राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर हवन किया। उनके प्रशंसकों ने राहुल प्रियंका सेना उदयपुर के नाम से संगठन भी बना रखा है। संगठन के पंडित जगदीश शर्मा ने राहुल गांधी के जल्द प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed