फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lady doctor caught on Sex determination test

दौड़ती कार में लेडी डॉक्टर ने किया ऐसा काम, नहीं होगा यकीन

Wed, 03 Jun 2015 06:19 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
lady doctor caught on Sex determination test

प्रधानमंत्री मोदी जहां देशभर में घूम-घूमकर बेटी बचाओ अभियान के जरिए बेटियों को बचाने की पहल कर रहे हैं वहीं, ऐसे लोग भी हैं जो अपने पेशे के साथ दगा करके उनके अभियान की हवा निकालने में लगे हुए हैं। लिंग निर्धारण पर देशभर में बेशक रोक लगी हो लेकिन लोग चोरी छिपे इसे अंजाम देने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के राजधानी जयपुर में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। पुलिस ने लिंग निर्धारण से जुड़ी एक लेडी डाक्टर को गिरफ्तार किया है उसके काम करने के तरीके को देखकर हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पीसीपीएनडीटी विभाग को एक ऐसी महिला गायनेक्लोजिस्ट के बारे में जानकारी मिल रही थी जो अवैध रूप से लिंग निर्धारण के धंधे में जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और पीसीपीएनडीटी ने किया गिरफ्तार

lady doctor caught on Sex determination test

62 साल की इस महिला चिकित्सक को पुलिस ने पीसीपीएनडीटी की टीम के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वह जयपुर दिल्‍ली नेशनल हाइवे पर चलती कार में एक गर्भवती का लिंग परीक्षण कर रही थी।

शहर के ‌तिवेणी नगर की रहने वाली संतोष पारिख नामक की इस डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला से 13 हजार रुपए में लिंग परीक्षण की जांच करने का सौदा किया था। महिला के साथ उसका सहयोगी मनोज कुमार शर्मा भी था जो एक पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के द्वारा लिंग परीक्षण में उसकी मदद करता था।

पुलिस की टीम लगातार उस कार का पीछा कर रही थी जिसमें महिला चिकित्सक सवार थी, जब पुलिस ने कार को रोका तो यह देखकर उनके होश उड़ गए कि जिस कार में लिंग परीक्षण किया था उसमें चिकित्सक के अलावा तीन महिलाएं और भी सवार थीं। वहीं टेक्निशियन मनोज फरार होने में सफल रहा।

13 हजार रुपए में किया था लिंग परीक्षण का सौदा

lady doctor caught on Sex determination test

जला बिछाकर महिला डॉक्टर के कारनामों का खुलासा करने वाले पीसीपीएनडीटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किसना राम इशरवाल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक महिला गाएनोक्लोजिस्ट दलालों के एक नेटवर्क के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के लिंग परीक्षण के काम को अंजाम दे रही है।

इसके बाद संतोष पारिख को पकड़ने के लिए हमने एक गर्भवती महिला को उसके पास भेजा। वह उस महिला से घाट गेट में मिली और 13 हजार रुपए में लिंग परीक्षण करने का सौदा तय हो गया। इसके बाद लेडी डॉक्टर ने उसे एक स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाया जिसे उसका टेक्निशियन मनोज ड्राइवर कर रहा था।

इसके बाद वह जयपुर दिल्‍ली हाइवे पर निकल गए। कार में ही लिंग परीक्षण करने वाली एक पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन रखी हुई थी। इसके बाद मनोज ने कार को एक किनारे लगाया और गर्भवती महिला का लिंग परीक्षण शुरू किया गया। इसी दौरान टीम ने उन्हें मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया।

बेटे के पास अमेरिका जाने वाली थी चिकित्सक

lady doctor caught on Sex determination test

हालांकि मौका पाकर मनोज भाग निकला। आरोपी डॉक्‍टर को अंबर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी चिकित्सक ने बताया कि वह चुरू के सुजनगढ़ में एक प्राइवेट हॉस्टिपल में काम करती है। उसका बेटा अमेरिका में रहता है जिसकी जल्द ही शादी होने वाली है।

महिला चिकित्सक जल्द ही उसी के पास अमेरिका जाने वाली थी जिसके लिए उसने टिकट भी बुक कराए थे लेकिन उससे पहले ही वह अपने कारनामों की वजह से पुलिस के हत्‍थे चढ़ गई।

पुलिस के अनुसार महिला चिकित्सक लिंग परीक्षण से जुड़े किसी बड़े गैंग का हिस्सा भी हो सकती है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed