{"_id":"64452d22ad0af14a0e096e26","slug":"laborer-husband-and-wife-were-fighting-father-in-law-attacked-with-a-knife-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उत्तरप्रदेश से आए मजदूर पति-पत्नी में था विवाद, ससुर ने चाकू से कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उत्तरप्रदेश से आए मजदूर पति-पत्नी में था विवाद, ससुर ने चाकू से कर दिया हमला
Sun, 23 Apr 2023 06:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 23 Apr 2023 06:35 PM IST
सार
धौलपुर में उत्तरप्रदेश से आए मजदूर पति-पत्नी में विवाद चल रहा ता। अचानक ससुर ने दामाद पर हमला कर दिया। ससुर घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
धौलपुर में घायल को अस्पताल पहुंचाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर शहर के गुलाब बाग चौराहे के पास रविवार सुबह पति-पत्नी में हो रहे विवाद के मध्य ससुर ने दामाद पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ससुर घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश के भदोही जिले से आया परिवार मजदूरी करता है। राहुल बाल्मिकी और उसकी पत्नी नीतू का शराब को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ा तो नीतू के पिता लखन बाल्मिकी भी वहां पहुंच गया। आक्रोशित होकर उसने दामाद पर हमला कर दिया। चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। हमलावर ससुर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
निहालगंज थाना पुलिस ने घायल दामाद को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। पेट के पास चाकू लगा है, जिससे हालत नाजुक है। थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि घायल ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावर ससुर मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। पति-पत्नी के झगड़े में ससुर ने चाकू से हमला किया है। फिलहाल घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन