Dholpur News: एंबुलेंस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एनएच 123 पर हुआ हादसा, एंबुलेंस चालक फरार
Dholpur News: सैंपऊ थाना क्षेत्र में कुम्हेरी प्याऊ के पास एंबुलेंस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृतक परसादी लाल (48) पुत्र तीजराम निवासी रायगढ़ छत्तीसगढ़ के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि देर रात को मृतक सब्जी लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान सामने से आती एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। जिसके सड़क हादसे में घायल हो जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
शव परिजनों को सौंपा
थाने के हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हेड कांस्टेबल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर एंबुलेंस की तलाश की जा रही है।