फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Laborer dies after being hit by ambulance

Dholpur News: एंबुलेंस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एनएच 123 पर हुआ हादसा, एंबुलेंस चालक फरार

Tue, 06 Feb 2024 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Feb 2024 03:29 PM IST
सार

Dholpur News: सैंपऊ थाना क्षेत्र में कुम्हेरी प्याऊ के पास एंबुलेंस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
Laborer dies after being hit by ambulance
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक परसादी लाल (48) पुत्र तीजराम निवासी रायगढ़ छत्तीसगढ़ के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि देर रात को मृतक सब्जी लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान सामने से आती एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से  ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। जिसके सड़क हादसे में घायल हो जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


शव परिजनों को सौंपा
थाने के हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हेड कांस्टेबल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर एंबुलेंस की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed