{"_id":"6a32751ab3108346af0217b7","slug":"trailer-catches-fire-on-nh-48-service-road-near-pathredi-quick-firefighting-efforts-avert-major-mishap-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4403869-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: NH-48 पर आग का तांडव, धू-धू कर जला ट्रेलर, त्वरित कार्रवाई से टली अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: NH-48 पर आग का तांडव, धू-धू कर जला ट्रेलर, त्वरित कार्रवाई से टली अनहोनी
Wed, 17 Jun 2026 07:33 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:33 PM IST
सार
पाथरेड़ी पुलिया के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पाथरेड़ी पुलिया के पास सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रेलर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर सर्विस रोड किनारे खड़ा था। सुबह करीब 11:50 बजे लोगों ने उसमें से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग ने ट्रेलर के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर कोटपूतली नगर परिषद और पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की तीव्रता को देखते हुए कुछ समय तक स्थिति चिंताजनक बनी रही, लेकिन समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया। प्रागपुरा थाना और सरूंड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sikar News: 6 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम भावेश, जंगल, खाई, गुफाएं सब खंगाल डालीं, मेगा सर्च ऑपरेशन जारी
प्रागपुरा थाना पुलिस के एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि सुबह 11:50 बजे ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और ट्रेलर नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर उसे घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
आग की घटना में ट्रेलर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेलर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास खड़े अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी।
घटना के दौरान सर्विस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे और सर्विस रोड पर लंबे समय तक खड़े रहने वाले भारी वाहनों की नियमित जांच तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।