फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Six days on, Bhavesh remains missing; forests, caves and ravines searched, hunt continues

Sikar News: 6 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम भावेश, जंगल, खाई, गुफाएं सब खंगाल डालीं, मेगा सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 17 Jun 2026 04:39 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 04:39 PM IST
सार

हिंगलाज माता मंदिर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए मासूम भावेश की तलाश छठे दिन भी जारी रही। बड़े स्तर पर चलाए जा रहे सर्च अभियान के बावजूद बच्चे का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पूरे इलाके की नजरें अब पुलिस के मेगा सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Sikar News: Six days on, Bhavesh remains missing; forests, caves and ravines searched, hunt continues
मासूम की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित 3200 फीट ऊंची पहाड़ी पर बने हिंगलाज माता मंदिर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद बच्चे का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है, वहीं पूरे क्षेत्र में बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने स्वयं निगरानी संभालते हुए व्यापक खोज अभियान के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को करीब 150 पुलिसकर्मियों, एसडीआरएफ टीमों और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से पहाड़ी क्षेत्र और आसपास के जंगलों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे तक पहाड़ी की गहरी खाइयों, गुफाओं, झाड़ियों और अन्य दुर्गम क्षेत्रों की सघन तलाशी ली। हालांकि दिनभर चले अभियान के बावजूद कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे बच्चे तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: 'पिता सीने के दर्द से तड़पते रहे, पुलिस चालान काटती रही'; बुजुर्ग ने गंवाई जान, बेटे ने लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि खोज अभियान लगातार जारी है और हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। सदर थाना अधिकारी राजेश दूडी के अनुसार पुलिस टीमें क्षेत्र के हर हिस्से को खंगाल रही हैं। आईजी के निर्देश पर पांच थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि तलाशी के दौरान पैरों के निशान, कपड़े, खाने-पीने के रैपर, बाल, खून के निशान या किसी भी संदिग्ध वस्तु पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जंगल में पेड़-पौधों की टूटी हुई स्थिति, जंगली जानवरों की गतिविधियां, गिद्धों की मौजूदगी और किसी भी असामान्य गंध की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी सक्रिय कर दिया है। चरवाहों, वन रक्षकों, खनन क्षेत्र के कर्मचारियों, मंदिर से जुड़े लोगों और ग्रामीणों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सुराग छूट न जाए। छह दिन बीत जाने के बावजूद मासूम भावेश का कोई पता नहीं चलना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं परिजन अब भी उसके सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पूरे क्षेत्र की निगाहें अब इस मेगा सर्च ऑपरेशन के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed