फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Used to commit fraud in name of tantra-mantra accused from Meerut arrested by Khushkheda police

Kotputli-Behror News: तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, मेरठ का आरोपी खुशखेडा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 05 Feb 2026 07:07 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 07:07 PM IST
सार

Kotputli-Behror News: खुशखेडा पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर मोटी रकम वसूल रहा था।  

विज्ञापन
Used to commit fraud in  name of tantra-mantra accused from Meerut arrested by Khushkheda police
तांत्रिक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी जिले के थाना खुशखेडा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए फोन पर तांत्रिक बनकर लोगों की घरेलू समस्याएं दूर करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी तिजारा शिवराज सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

विज्ञापन


10 लाख की हुई थी ठगी
पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी 2026 को थाना खुशखेडा में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बताकर घरेलू समस्याएं दूर करने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर करीब 10 लाख रुपये की ठगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 23/2026 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 एवं आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल ट्रैकिंग और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
विज्ञापन


मेरठ का रहने वाला है आरोपी
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 3 फरवरी 2026 को आरोपी मोहम्मद दानिस (उम्र 26 वर्ष, पुत्र फजरूद्दीन, निवासी गली नंबर 29, जाकिर कॉलोनी, थाना लोहियानगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है। वर्तमान में उससे ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जानकारी जुटाता फिर घटना को देता था अंजाम
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों की निजी, पारिवारिक और मानसिक समस्याओं की जानकारी जुटाकर उन्हें डर, अंधविश्वास और झूठे चमत्कारों के जाल में फंसाता था। फोन कॉल के माध्यम से वह खुद को तांत्रिक बताकर पीड़ितों को मानसिक रूप से प्रभावित करता और धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम वसूल लेता था।


ये भी पढ़ें:  'जनता की समस्याएं जस की तस, सरकार प्रचार में व्यस्त', विधानसभा में टीकाराम जूली का सरकार पर हमला

पुलिस ने आम लोगों से की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र, चमत्कार या फोन पर किए जाने वाले झूठे दावों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अन्य लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed