{"_id":"69849726f1eaeee163048342","slug":"fearless-miscreants-open-fire-in-shahpura-bullets-rained-at-car-rental-office-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3918605-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: शाहपुरा में बदमाश बेखौफ, कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: शाहपुरा में बदमाश बेखौफ, कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां
Thu, 05 Feb 2026 08:07 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:07 PM IST
सार
Kotputli-Behror News: शाहपुरा में गुरुवार शाम को वार्ड नंबर 6 स्थित कार रेंट ऑफिस पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 7–8 राउंड फायरिंग की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाहपुरा में फायरिंग का मामला
विस्तार
शाहपुरा शहर में गुरुवार शाम को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने वार्ड नंबर 6 स्थित पशु चिकित्सालय के पास एक कार रेंट ऑफिस को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 7–8 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और किराए पर गाड़ी उपलब्ध कराने वाले कार्यालय पर फायरिंग कर तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदार और राहगीरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाबा गैंग से जुड़े बदमाशों पर जताई जा रही आशंका
प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे कुख्यात बाबा गैंग से जुड़े बदमाशों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
इलाके में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।