फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror: Man Climbs Water Tank After Dispute with Neighbour, Comes Down After 2-Hour Talks

कोटपूतली-बहरोड़: पड़ोसी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे की समझाइश के बाद नीचे उतारा

Sat, 26 Sep 2026 05:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 05:23 PM IST
सार

पड़ोसी से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक पावटा में जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने समझाइश की। कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

विज्ञापन
Kotputli-Behror: Man Climbs Water Tank After Dispute with Neighbour, Comes Down After 2-Hour Talks
युवक के साथ समझाइश करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पावटा क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पड़ोसी से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे तक पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

विज्ञापन


मामला पावटा स्थित नवोदय विद्यालय के पास का है। पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि इस विवाद के कारण वह काफी परेशान था। उसने इस संबंध में प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिकायत के बावजूद विवाद का समाधान नहीं होने से परेशान होकर नरेश शनिवार को नवोदय विद्यालय के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में दर्दनाक हादसा: पीने का पानी लाने घर जा रहे थे भाई-बहन, सिंगल फेज लाइन की चपेट में आने से हुई मौत


सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना अधिकारी भजना राम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए युवक से बातचीत शुरू की। थाना अधिकारी ने टंकी पर मौजूद नरेश की बात सुनी और उसे समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों और मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने युवक से बातचीत की। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से दी गई शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पड़ोसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।

पुलिस के लगातार समझाने और कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद नरेश आर्य पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की समझाइश और सूझबूझ की सराहना की, जिसके चलते युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed