फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   triple murder cases in Kota Rajasthan accused planned for girl kidnapping and then killed each other

कोटा: शराब पिलाई, खाना खाया और कर दिया ट्रिपल मर्डर, लड़की भगाने का विवाद सुलझाने आए थे तीनों

Sun, 18 Apr 2021 04:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 18 Apr 2021 04:05 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोटा के बालुपा गांव में लड़की भगाने के चलते दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार और कुल्हाड़ी की मदद से दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
triple murder cases in Kota Rajasthan accused planned for girl kidnapping and then killed each other
कुल्हाड़ी

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिले के खातौली थाना क्षेत्र के बालुपा गांव में तीन लोगों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की भगाने के चक्कर में विवाद हुआ और दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि जिनकी हत्या हुई, वो लोग लड़के पक्ष के पास मामला सुलझाने आए थे। दोनों पक्षों ने साथ मिलकर साथ शराब पी और खाना खाया। इसके बाद अचानक से विवाद शुरू हुआ और लड़के पक्ष के लोगों पर खून सवार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस की माने तो खातौली थाना क्षेत्र के बालुपा गांव के मोग्या जाति के लोग बूंंदी जिले के दबलाना कस्बा निवासी श्योजीलाल की लड़की को भगाकर ले आए थे। जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला, श्योजीलाल, मुकेश और गोपाल बातचीत करने के लिए बालुपा पहुंचे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। दोनों पक्षों ने बैठकर साथ में शराब पी और खाना खाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूदा हंसराज और उसके साथियों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार की मदद से हमला कर दिया, जिसके बाद श्योजीलाल, मुकेश और गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि महिला अचेतावस्था में मिली थी। यह घटना गांव से दूर सुनसान जंगल की है। 


घटना के बाद पांच-छह घंटे बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शव चारपाई पर पड़ा है तो दो शव जमीन पर थे। शवों के आस-पास खून बिखरा हुआ था, जो पूरी तरह से सुख चुका था। इस घटना के बाद से ही हंसराज और उसके साथी फरार हैं। बता दें कि मोग्या जाति के ज्यादातर लोग खेतों में रखवाली का काम करते हैं, इनका स्थायी पता नही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed