फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   To hide illicit relationship Bhabhi along with her lover murdered sister-in-law in Kota

कातिल भाभी: ननद को अवैध संबध की भनक लगी तो प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, संडासी से किए वार, फिर काट दिया गला

Thu, 16 May 2024 02:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 May 2024 02:40 PM IST
सार

Kota Crime News: आरोपी राजू प्रजापति के गांव और उसकी रिश्तेदारी में ही मृतका प्रीति प्रजापति का भी विवाह संबंध तय हुआ था। ऐसे में राजू और उसकी प्रेमिका (मृतक की भाभी) को डर था कि वह उनके संबंधों के बारे में किसी को न बता दे। इसी कारण दोनों ने उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
To hide illicit relationship Bhabhi along with her lover murdered sister-in-law in Kota
कोटा में नाबालिग की हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा में मंगलवार को हुई नाबालिग लड़की की गला काट कर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध छिपाने के लिए मृतका की भाभी और उसके प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन


वारदात का खुलासा करते हुए कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि केशवपुर इलाके के एक घर में 17 साल की प्रीति प्रजापति की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या बहुत बेरहमी से की गई थी। लेकिन, पूछताछ में सामने आया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने गहन अनुसंधान और पूछताछ करते हुए वारदात के समय घर में मौजूद मृतका की भाभी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। 
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मृतका की भाभी के शादी से पहले के प्रेमी राजू प्रजापति से अवैध संबंध थे। राजू आए दिन अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिन में घर आता रहता था। कुछ समय पूर्व मृतका को दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंधों का पता चल गया था। इसके बाद से ही मृतका की भाभी और उसका प्रेमी राजू प्रजापति ने प्रीति प्रजापति को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। मंगलवार को प्रीति घर में अकेली सो रही थी। मौका पाकर भाभी और उसके प्रेमी राजू ने रसोई घर से संडासी लेकर प्रीति के सिर पर वार किए और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद राजू प्रजापति मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी राजू को पुलिस ने झालावाड़ से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजू प्रजापति के गांव में उसकी रिश्तेदारी में ही मृतका प्रीति प्रजापति का भी संबंध तय हुआ था। ऐसे में राजू और उसकी प्रेमिका (प्रीति की भाभी) को यह डर था कि उनके संबंधों के बारे में वह किसी को बता न दे। इस कारण दोनों ने मिलकर प्रीति की हत्या कर दी। पुलिस ने राजू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। वही, 18 वर्ष से कम उम्र होने के कारण उसकी भाभी को हत्या के मामले में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed