{"_id":"67ae02f6577d9d569509f07c","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-two-pieces-on-the-railway-track-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, बिहार निवासी के रूप में हुई युवक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, बिहार निवासी के रूप में हुई युवक की पहचान
Thu, 13 Feb 2025 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:04 PM IST
सार
Kota News: मृतक की पहचान के लगातार प्रयास करने के बाद सामने आया कि मृतक हिमांशु सिंह बिहार के बक्सर का निवासी था। जोकि काफी समय से कोटा में रह रहा था। आइये पूरा मामला जानते हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान के लगातार प्रयास करने के बाद सामने आया कि मृतक हिमांशु सिंह बिहार के बक्सर का निवासी था। जोकि काफी समय से कोटा में रह रहा था। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है। जिनके कोटा पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जीआरपी हेड कांस्टेबल ईश्वर ने बताया कि मृतक हिमांशु सिंह विज्ञान नगर इलाके में रह रहा था। उसके पास से एक फोन मिला, जिसके जरिए ही उसके परिजनों से संपर्क हो पाया है। सामने यह भी आया कि युवक कोटा में पढ़ाई कर रहा था। ऐसे में उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं लगी है।
विज्ञापन