{"_id":"65b724763191121d6a0fa6e9","slug":"rajasthan-news-police-took-action-at-spa-center-released-after-giving-instructions-as-he-was-not-suspicious-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: स्पा सेंटर पर पुलिस ने की कार्रवाई, कुछ भी संदिग्ध न होने पर हिदायत देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: स्पा सेंटर पर पुलिस ने की कार्रवाई, कुछ भी संदिग्ध न होने पर हिदायत देकर छोड़ा
Mon, 29 Jan 2024 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:37 AM IST
सार
Kota: शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस एक स्पा पार्लर पर छापा मारकर पांच युवकों समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वहां अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
स्पा पार्लर पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुमानपुरा थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से स्पा पार्लर के नाम पर अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मल्टीपरपज के सामने स्थित एक स्पा पार्लर में छापा मारा लेकिन वहां रंगे हाथों किसी तरह का अनैतिक कार्य होना नहीं पाया गया। इस पर वहां मौजूद पांच युवकों और 4 युवतियों को गुमानपुरा थाना लाया गया, जहां से उन्हें धारा 151 के तहत पाबंद किया गया।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर स्पा सेंटर पर छापामारी की यह दूसरी कार्रवाई है। शहर के व्यस्ततम बाजार स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें कई बार थाने पहुंचने के बाद गुमानपुरा थाना पुलिस ने इस तरह की छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों जैसा कुछ भी संदिग्ध होना नहीं पाया जाने पर वहां मौजूद युवक और युवतियों को गुमानपुरा थाने लाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन