फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Free accommodation and food for parents visiting Kota for coaching Hostel Association announces

Rajasthan: कोटा में कोचिंग विजिट पर आने वाले पेरेंट्स को रहना और खाना फ्री, हॉस्टल एसोसिएशन का एलान

Sat, 28 Dec 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 10:51 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आने वाले पेरेंट्स का अब हॉस्टल में एक दिन का रहना और खाना फ्री रहेगा। बता दें कि यह फैसला कोटा हॉस्टल एसोसिएशन की ओर से लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Free accommodation and food for parents visiting Kota for coaching Hostel Association announces
कोचिंग छात्र ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेडिकल और इंजीनियरिंग कोंचिंग संस्थानों में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए देश भर से पेरेंट्स कोटा जिले में आते हैं। इन पेरेंट्स को सुविधा देने के लिए कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने एक अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत उन्हें एक दिन का रहना और खाना फ्री उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बेफिक्र होकर यहां बच्चों का दाखिला करवा सकें। कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा, बच्चों का कोटा में एडमिशन करवाने आने वाले पेरेंट्स सबसे पहले तो रहने और खाने की सुविधा को लेकर ही परेशान रहते हैं। इस परेशानी से मुक्ति के लिए उन्होंने यह विशेष अभियान चलाया है, ताकि वे अपने बच्चों का दाखिला आसानी से करवा सकें और उन्हें हॉस्टल और कोचिंग विजिट के लिए पर्याप्त समय मिले सके। मित्तल का कहना था कि एसोसिएशन से जुड़े हुए सभी हॉस्टल संचालक यह सुविधा पेरेंट्स को मुहैया कराएंगे, इसके लिए सभी ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन


पहले पेरेंट्स को होती थी परेशानी
एसोसिएशन से राजीव गांधी नगर, जवाहर नगर, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, इंद्र विहार, तलवंडी और महावीर नगर प्रथम के हॉस्टल संचालक जुड़े हुए हैं। बता दें कि कोटा में हर साल एक लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। उनके पैरेंट्स उन्हें दाखिला कराने के लिए आते हैं। ये लोग जनवरी और फरवरी से ही आना शुरू हो जाते हैं और बोर्ड परीक्षाओं के बाद इनकी संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, विजिट पर आने वाले पेरेंट्स को होटल में रुकने की व्यवस्था करनी होती है। इसके अलावा रहने के लिए हॉस्टल और खाने का मेस को पैसा देना पड़ता है। ऐसे में उन्हें राहत देने और कोटा केयर्स अभियान के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed