फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota RTU Lecturer Was Demanding Physical Benefits To pass A female student in Exams

Rajasthan: कोटा में पास करने के लिए अस्मत मांग रहा था लेक्चरर, एबीवीपी का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 22 Dec 2022 12:13 PM IST
सार

कोटा में आरटीयू के लेक्चरर गिरीश परमार को पुलिस ने पास करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आया तो एबीवीपी ने देर शाम को दादाबाड़ी थाने पर प्रदर्शन किया था।
 

विज्ञापन
Kota RTU Lecturer Was Demanding Physical Benefits To pass A female student in Exams
फाइल फोटो - फोटो : Internet

विस्तार

कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के लेक्चरर गिरीश परमार पर पास करने के बदले में एक छात्रा से अस्मत मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को दादाबाड़ी थाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेक्चरर और एक सहयोगी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

 
गवर्नमेंट कॉलेज के दो पूर्व प्रेजिडेंट रोहित चौधरी और रवि गुर्जर ने आरोप लगाया था कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि गुरु द्वारा अपनी शिष्या से पास कराने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया है। आरोपी लेक्चरर के ऑडियो भी वायरल हुए हैं। सब लोगों को उसकी करतूत का पता चल गया है। इसके बाद भी राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। न हीं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के बाद दादाबाड़ी सहित कोटा की पुलिसिंग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में पास करने के बदले छात्रा से अस्मत मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरटीयू के आरोपी लेक्चरर गिरीश परमार के साथ बिचौलिया छात्र अर्पित को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed