{"_id":"68576c66ea3dd66c14055fb1","slug":"kota-public-outrage-over-poor-road-conditions-residents-block-road-in-raipura-due-to-waterlogging-and-pits-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: सड़कों की खस्ता हालत पर फूटा लोगों का गुस्सा, रायपुरा में जलभराव और गड्ढों से परेशान होकर रोड जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: सड़कों की खस्ता हालत पर फूटा लोगों का गुस्सा, रायपुरा में जलभराव और गड्ढों से परेशान होकर रोड जाम किया
Sun, 22 Jun 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:07 AM IST
सार
बारिश के कारण सीवरेज के लिए जगह-जगह खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खस्ता हालत से परेशान नागरिकों ने कल रायपुरा इलाके में रोड जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में कॉलोनी की सड़कों की खस्ता हालत से गुस्साए लोगों ने रायपुरा इलाके में रोड जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन को भी स्थानीय लोगों ने बीच रोड पर खड़ा करवा दिया और केडीए के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसरोवर स्पेशल कॉलोनी में सीवरेज का कार्य होने के बाद गड्ढों को नहीं भरा गया है, जिसके कारण इन दिनों हुई बारिश की वजह से उन में पानी भरने लगा है, जो कि हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: नकली बीज माफियाओं पर गिरी गाज, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की औचक कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
स्थानीय निवासी जयप्रकाश मीणा ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब एक हजार घर बने हैं। पहले यहां पर डामर रोड थी, जिसे 1 साल पहले गैस पाइप लाइन बिछाने के चलते खोद दिया गया और 1 महीने पहले ही यहां पर सीवरेज का काम हुआ था लेकिन उन गड्ढे को भी नहीं भरा गया। इसकी शिकायत केडीए को भी की जा चुकी है बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं की गई।
शहर में कई कॉलोनी में इन दिनों सीवरेज का कार्य हो रहा है, जिसके चलते बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी जमा होने लगा है और इसकी वजह से आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी एक कॉलोनी में ट्रैक्टर चालक और कार सवार हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बच गए, यही हाल शहर की अन्य कॉलोनी में भी देखने को मिल रहा है।