{"_id":"6856eb77f8f5a52a4f0e9059","slug":"action-taken-against-fake-seed-mafia-surprise-action-by-agriculture-minister-kirori-lal-meena-created-a-stir-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: नकली बीज माफियाओं पर गिरी गाज, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की औचक कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: नकली बीज माफियाओं पर गिरी गाज, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की औचक कार्रवाई से मचा हड़कंप
Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
सार
बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली बीज कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। औचक निरीक्षण में कई बीज इकाइयों पर बिना लाइसेंस स्टॉक और फर्जी ब्रांडिंग के मामले सामने आए।
विज्ञापन
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में नकली खाद के बाद अब नकली बीज के खिलाफ भी सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में कृषि विभाग, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर कई बीज भंडारण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बिना वैध लाइसेंस के बीजों का भंडारण, खराब गुणवत्ता वाले बीज, और फर्जी ब्रांडिंग जैसी गड़बड़ियां सामने आईं। मौके से लिए गए बीजों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मंत्री मीणा ने इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस के कबाड़ों की जांच कर रहे हैं, और सचिन पायलट जैसे नेताओं को किसान का बेटा होने के नाते शर्म आनी चाहिए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में नकली खाद और बीज की आपूर्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से बीकानेर ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर के कृषि क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। किसानों ने मंत्री के इस सख्त रुख का स्वागत किया है और मांग की है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रखे जाएं, ताकि उन्हें गुणवत्तायुक्त बीज और खाद मिल सके। सूत्रों के अनुसार, राज्यभर में आने वाले दिनों में इस तरह के और भी छापों की संभावना है, जिससे नकली बीज और खाद के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।