फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student preparing for NEET missing, left a note after the exam - find me near the barrage

Kota News: नीट की तैयारी कर रहा बिहार का छात्र लापता, एग्जाम के बाद नोट छोड़ा- मुझे बैराज के पास ढूंढ लेना

Mon, 13 May 2024 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 08:06 AM IST
सार

एक बार फिर कोचिंग सिटी कोटा से नीट यूजी की तैयारी कर रहे एक छात्र के लापता होने की खबर है। छात्र बिहार का रहने वाला है और यहां पीजी में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Kota News: Student preparing for NEET missing, left a note after the exam - find me near the barrage
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के लापता होने की खबर मिली है। 19 साल का छात्र अमन कुमार सिंह बिहार का रहने वाला है। अमन के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस उसे तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बूंदी रोड के एग्जॉटिका गार्डन के पीछे स्वर्ण विहार में नीट की तैयारी की कोचिंग कर रहा एक छात्र लापता हो गया। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि लापता छात्र अमन कुमार सिंह बिहार का रहने वाला है और दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


कमरे से बरामद नोट में छात्र ने पेपर अच्छा नहीं जाने की बात के साथ ही लिखा है कि मुझे बैराज के पास खोज लेना। थाना अधिकारी ने कहा  कि रविवार को दिन में दो-ढाई बजे के करीब छात्र कमरे से निकला था। बहरहाल छात्र की तलाश की जा रही है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed