फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Pamphlet pasted on BJP worker's house, panic in the family after death threat

Kota: देखते हैं अब राम बचाएंगे या हिंदू धर्म, बीजेपी कार्यकर्ता के दरवाजे पर लिखा- 'सिर तन से जुदा' का पैगाम

Fri, 12 Apr 2024 04:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:32 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में बीजेपी के एक कार्यकर्ता के घर के गेट पर 'सर तन से जुदा' की धमकी से भरा कागज चिपका मिला। धमकी मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता का परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन
Kota News: Pamphlet pasted on BJP worker's house, panic in the family after death threat
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के उद्योगनगर थाना इलाके में बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन के घर बाहर सर तन से जुदा करने की धमकी से भरा एक कागज चस्पा मिला। कागज में लिखा है, अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। साथ ही पर्चे में धमकी देते हुए लिखा है कि 'सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है, या तेरा हिंदू धर्म। अब तेरी आवाज भी बंद हो जाएगी। अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा। मनोज...अब तेरा समय आ गया है। अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है। आखिरी में नीचे लिखा है, अल्लाह हाफिज।

विज्ञापन


शुक्रवा सुबह घर के बाहर यह धमकी भरा कागज मिलने से कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागज को जब्त कर मामला दर्ज किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन ने कहा कि सुबह मकान के गेट पर एक धमकी भरा कागज लगा मिला। साथ ही एक कागज जमीन पर भी पड़ा हुआ था। दोनों कागजों में 'सर तन से जुदा, सर तन से जुदा' की धमकी लिखी हुई थी।
विज्ञापन




मनोज ने बताया कि जनवरी महीने में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कॉलोनी में भगवा झंडे लगाए थे, उस दौरान मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर भी विवाद हुआ था और मुझे जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत थाने में दी थी। उसके बाद आज किसी अज्ञात व्यक्ति मेरे मकान के बाहर धमकी भरे कागज लगा दिए, इससे पूरा परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कागज चस्पा किए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और परिवार की सुरक्षा के लिए दो जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed