फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Development authority demolishes amin pathan's cricket academy for encroachment on government land

Kota News : अमीन पठान की क्रिकेट अकादमी पर चला कोटा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, सरकारी जमीन से कब्जा हटाया

Sat, 18 Jan 2025 07:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 07:32 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अमीन पठान की क्रिकेट एकेडमी पर आज कोटा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चल गया। प्राधिकरण का कहना है कि यह एकेडमी सरकारी जमीन पर बनाई गई थी और बार-बार नोटिस के बाद भी पठान की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
Kota News: Development authority demolishes amin pathan's cricket academy for encroachment on government land
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को अनंतपुरा इलाके में पठान की क्रिकेट एकेडमी पर कोटा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। यह क्रिकेट एकेडमी 24 हजार स्क्वेयर फीट में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारियों समेत बोरखेड़ा और अनंतपुरा थाना पुलिस भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान को विभाग ने कार्रवाई से पहले 26 दिसंबर को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी दिया था लेकिन जवाब नहीं आने पर शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कोटा विकास प्राधिकरण के तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अमीन पठान ने 24 हजार स्क्वेयर फीट में सरकारी जमीन पर अनंतपुरा क्रिकेट एकेडमी बनाई है। लगातार नोटिस देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया और नोटिस की मियाद खत्म हो गई तो शनिवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण को तोड़कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमीन पठान ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साल 2005 में पूर्व विधायक भवानीसिंह राजावत अमीन पठान को राजनीति में लेकर आए थे। आपको यह भी बता दें कि अमीन पठान एक समय वसुंधरा राजे के भी खास रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान अमीन ने भरतपुर के कामां से विधानसभा का टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद पठान ने नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed