फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Indian Cricket team former captain mohammad azharuddin met with an accident in kota rajasthan car tyre broke

कोटा: पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन की तेज रफ्तार कार का टायर निकला, पलटकर ढाबे में जा घुसी गाड़ी

Wed, 30 Dec 2020 05:02 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कुमार संभव Updated Wed, 30 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricket team former captain mohammad azharuddin met with an accident in kota rajasthan car tyre broke
कोटा में अजहरुद्दीन के साथ बड़ा हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ राजस्थान के कोटा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। अचानक उनकी कार का टायर निकल गया। इसके बाद गाड़ी पलटी खाते हुए एक ढाबे में जा घुसी। इस हादसे में अजहरुद्दीन और उनके परिवार को चोट नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शुरुआती जांच में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

सूरवाल के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर जा रहे थे। लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक निकल गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सड़क किनारे मौजूद ढाबे में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर समेत दो लोग घायल

बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजहरुद्दीन और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी। हालांकि, कार चला रहा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा ढाबे पर काम करने वाले एहसान को भी चोटें लगी हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी से होटल पहुंचे अजहर

इस भयंकर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ऐसे में अजहरुद्दीन ने होटल जाने के लिए दूसरी कार मंगवाई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अजहर दिल्ली नंबर की कार से रणथंभौर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद सूरवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाया। गौरतलब है कि टीम इंडिया दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रह चुके अजहरुद्दीन राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वह कांग्रेस की तरफ से लोकसभा सांसद भी बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed