Rajasthan: RTU के 'डर्टी प्रोफेसर' के खुल रहे काले कारनामे, अब तक चार छात्राओं ने करवाया FIR दर्ज
आरटीयू के प्रोफेसर के काले करनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। प्रोफेसर भी सारे आरोप मानता जा रहा है। अब छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय में परीक्षा में पास करने के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले शिक्षक के काले कारनामे खुलते जा रहे हैं। आरटीयू के डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इनमें तीन दादाबाड़ी थाने में और एक एफआईआर आरकेपुरम थाने में दर्ज करवाई गई है।
आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। वहीं सबसे बड़ी शर्म की बात यह है कि ये डर्टी प्रोफेसर बड़ी बेशर्मी से उन्हे स्वीकारता भी जा रहा है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार पर कानून का शिकंजा दिनोदिन कसता ही जा रहा है।
अब बताया जा रहा है कि छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराएं 3,4,5,6 भी जोड़ी गई है। प्रोफेसर और बिचौलिया छात्र अर्पित पुलिस रिमांड पर है।
एसआईटी कर रही मामले की जांच
बता दें कि राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर छात्राओं ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।