फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Death of Digambar Jain saint Arhant Sagar Maharaj in Kota road accident

Kota: सड़क हादसे में दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा, दो लोग जख्मी

Sat, 27 May 2023 10:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 May 2023 10:38 AM IST
सार

झालावाड़ बारां मेगा हाईवे पर कार का टायर फटने से दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत हो गई। उनके साथ कार सवार ड्राइवर और बुजुर्ग महिला जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
Death of Digambar Jain saint Arhant Sagar Maharaj in Kota road accident
हादसे में पलटी हुई कार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा के बपावर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज की मौत हो गई। वे चांदखेड़ी से दतिया के लिए रवाना हुए थे और झालावाड़ बारां मेगा हाईवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके साथ उनके ड्राइवर भूरालाल और एक बुजुर्ग महिला भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्पेल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


बपावर थाने के एएसआई पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि बारां झालावाड़ मेगा हाईवे पर दोपहर करीब 3:30 पर जोरदार धमाके की आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घटनास्थल पर एक कार खेत में पलटी हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। कार में सवार दिगंबर जैन संत अरहंत सागर महाराज 68 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई। कार में ड्राइवर भूरालाल 27 व 60 वर्षीय उषा जैन घायल हो गईं। घायलों को नजदीक बपावर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


एएसआई पुरुषोत्तम मीणा के अनुसार मृत संत अरहंत सागर जी मूल रूप से इंदौर के निवासी हैं। उनका सांसारिक नाम रमेश चंद जैन था। बाद में इन्होंने गृहस्थ जीवन त्याग कर संत जीवन अपना कर दीक्षा ले ली। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित सोनगीर जैन मंदिर में ही निवास करने लगे। मंदिर के ही संत सुमित सागर महाराज के शिष्य बन गए। सुमित सागर महाराज ने संत जीवन का नया नाम अरहंत सागर महाराज नामकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पोस्टमार्टम के सौंपा शव
घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों का हुजूम बपावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दौड़ पड़े। जैन तीर्थ चांदखेड़ी जैन मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग भी बपावर पहुंचे। जैन संत अरहंत सागर के गुरु सुमित सागर जी महाराज ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को लिखित में देने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के दे दिया गया। उसके बाद शव को लेकर दतिया जिले के सोनगिर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed