Rajasthan: सीएम गहलोत ने कोटा संभाग के बाढ़ग्रस्त जिलों का किया हवाई सर्वे, करेंगे जनसुनवाई
दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीएम गहलोत गुरुवार को हाड़ौती संभाग के दौरे पर निकल गए। पहले उन्होंने बूंदी के बाढ़ इलाकों का हवाई सर्वे किया। उसके बाद मुख्यमंत्री कोटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ के हालात का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बाढ़ के कारण हालात ज्यादा खराब हैं। वहीं 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हाड़ौती संभाग के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया।
सीएम गहलोत एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे, जहां उनका यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने स्वागत किया है। इस दौरान कोटा संभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने पहले बूंदी के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उसके बाद उन्होंने कोटा का भी जायजा लिया। वहीं सीएम हाड़ौती में जनसुनवाई भी कर सकते हैं।
सीएम अंता के एनटीपीसी, कोटा के नयापुरा और अन्य जगहों पर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे। अपने हाड़ौती दौरे पर सीएम ने कोटा संभाग के ताजा हालातों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया।
राजे ने भी किया था हवाई सर्वे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो दिन से गुजरात और दिल्ली दौरे पर थे। दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरे पर निकल गए। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने एक दिन पहले ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि वो बाढ़ प्रभावित आमजन को तत्काल आपदा राहत पहुंचाए। इसके साथ ही किसानों की फसल खराबे की गिरदावरी करें। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी चंबल के प्रभाव से बाढ ग्रस्त इलाके का दौरा किया था।