फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BUNDI VIRAL FIVER SPREADER

Kota News: बूंदी में फैला चिकनगुनिया का प्रकोप, कई लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

Thu, 29 Aug 2024 08:51 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 08:51 AM IST
सार

चिकनगुनिया जैसी बीमारी के लक्षणों की जानकारी मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर खुद जवाहर नगर पहुंचे और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। डॉ. सामर ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने चिकनगुनिया जैसे लक्षणों की शिकायत की है।

विज्ञापन
BUNDI VIRAL FIVER SPREADER
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे।

विस्तार

शहर के नैनवा रोड स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में कई लोगों में चिकनगुनिया रोग जैसे लक्षण दिख रहे हैं। कॉलोनी की एक महिला सोनू शर्मा को चिकनगुनिया के लक्षणों के बाद कोटा की एक निजी लैब में कार्ड टेस्ट करवाया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है। इसके बाद से बूंदी चिकित्सा विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने जवाहर नगर कॉलोनी में लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


बूंदी नगर परिषद के क्षेत्रीय पार्षद और कांग्रेस नेता टीकम जैन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चिकनगुनिया जैसी भयंकर बीमारी फैलने का संदेह है, लेकिन जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि एडीएम सिटी से बात करने के बाद चिकित्सा विभाग ने सैंपलिंग के लिए टीम भेजी है। राज्य सरकार की निशुल्क जांच योजना में चिकनगुनिया की जांच शामिल नहीं है, जिसके चलते लोगों को निजी लैब में जांच के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. सामर पहुंचे जवाहर नगर
चिकनगुनिया जैसी बीमारी के लक्षणों की जानकारी मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर खुद जवाहर नगर पहुंचे और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। डॉ. सामर ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने चिकनगुनिया जैसे लक्षणों की शिकायत की है। जानकारी मिलते ही चिकित्सा टीमों को क्षेत्र में सर्वे और सैंपलिंग के काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदा पानी जमा न होने दें
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने लोगों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में गंदा पानी जमा न होने दें। क्षेत्र के निवासी विपुल शर्मा, राजेश शर्मा, वैभव शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने सीएमएचओ से क्षेत्र में फॉगिंग करवाने और अधिक सैंपलिंग करवाने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि चिकित्सा विभाग जल्द से जल्द चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी की जांच निशुल्क योजना के तहत शुरू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed