फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Administration alert regarding two exams of VMOU

Kota News: VMOU की दो परीक्षाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, कोटा सहित सात रेलवे स्टेशनों पर 33 अतिरिक्त स्टाफ तैनात

Fri, 30 May 2025 06:04 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 06:04 PM IST
सार

परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कोटा रेल प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। कोटा समेत सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल और चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Kota News: Administration alert regarding two exams of VMOU
परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित प्रवेश पूर्व प्री.डीएलएड और बीएसटीसी परीक्षा एक जून को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इस समय प्रातः 09.00 से 12.00 बजे तक एवं दोपहर 14.30 से 17.30 बजे निर्धारित किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न शहरों में होन जा रहा है। इस परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थियों एवं उनके अनुभावकों के आने की सम्भावना है, जिसको देखते हुए कोटा रेल प्रसाशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


परिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोटा सहित मंडल के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों सवाई माधोपुर, भरतपुर, हिंडौन सिटी, बूंदी, झालावाड़ सिटी एवं बारां पर कुल 22 स्टाफ जिसमें रेल सुरक्षा बल के 22 स्टाफ एवं 11 चेकिंग स्टाफ को अतिरिक्त तैनात किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा के पूर्व निर्धारित समय पर पहुंचे और कोच गाइडेंस प्रणाली एवं उद्घोषणा सिस्टम का अनुसरण करें किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वीरता का उत्सव, राजनीति का वार, महाराणा प्रताप जयंती पर अशोक गहलोत पर बरसे मदन राठौड़
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय में मोबाईल एसबीआई एटीएम की सुविधा
कोटा रेल मंडल में कार्यालय परिसर में मोबाइल (चलता फिरता वैनयुक्त) एसबीआई एटीएम सुविधा की शुभारंभ किया गया है, जोकि कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय परिसर में उपलब्ध होगा। इस सुविधा के शुभारंभ होने से कार्यालय में कार्यरत लगभग एक हजार कर्मचारियों एवं आगंतुकों को लाभ मिलेगा। कोटा रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के साथ-साथ कार्यरत रेल कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी सुविधाओं पर भी डीआरएम अनिल कालरा द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें आधार सेवा शिविर, स्विमिंग पुल, डीआरएम कैम्पस में कैंटीन, कार्यालय का रिनोवेशन, अनुबंध पर रेलवे चिकित्सकों की नियुक्ति, कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए पर्यटन टूर शिविर का आयोजन, हित निधि से दिव्यांग कर्मचारियों को आर्थिक सहायता, खेलकूद एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन इत्यादि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed