फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Administration is alert regarding JEE-Advanced exam, examination centers in the district will be monitored

Kota News: जेईई-एडवांस्ड को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, हर केंद्र पर सख्त निगरानी के इंतजाम

Sat, 17 May 2025 10:34 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 10:34 AM IST
सार

परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले सभी को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दे दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले छात्रों को अपनी अंगूठी, ब्रेसलेट, कान की बाली, नाक की कील, ताबीज जैसी चीजें उतारकर बाहर ही रखनी होंगी।

विज्ञापन
Administration is alert regarding JEE-Advanced exam, examination centers in the district will be monitored
जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कल होगी आयोजित

विस्तार

देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई एडवांस, जो आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित की जाती है, रविवार 18 मई को होगी। यह परीक्षा कोटा जिले में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी-सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक। छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा को लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि अगर परीक्षा केंद्र घर से दूर है, तो वे परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पहले वहां पहुंचें और जरूरत से ज्यादा यात्रा करने से बचें। गर्मी ज्यादा है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहनकर अंदर नहीं जा सकते। इसके अलावा, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (जैसे मोबाइल, घड़ी आदि) परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बचपन के स्कूली दोस्त ने चाकू के कई वार कर की संजना की हत्या, सबूत मिटाने को LPG से जलाने की भी कोशिश की

दिव्यांग छात्रों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। जो छात्र लिखने या पढ़ने में असमर्थ हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र की ओर से स्क्राइब (लिखने में मदद करने वाला व्यक्ति) दिया जाएगा। इन्हें एक घंटे का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। स्क्राइब की सुविधा लेने वाले छात्रों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed