फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Doctors saved the life of an 8-day-old newborn by performing heart surgery in Kota

Kota News: कोटा में 8 दिन के नवजात की हार्ट सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान, 2x2 सेमी छोटे हृदय लगाया पेसमेकर

Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हार्ट रेट केवल 40-50 बीट प्रति मिनट थी, जबकि सामान्य दर 110-120 बीट प्रति मिनट होती है। करीब तीन घंटे की सर्जरी में नवजात के हृदय में पेसमेकर लगाया गया। सर्जरी के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन
Kota News: Doctors saved the life of an 8-day-old newborn by performing heart surgery in Kota
डॉक्टरों ने नवजात बच्चे की हार्ट सर्जरी कर बचाई जान। - फोटो : freepik.

विस्तार

कोटा जिले के एक निजी अस्पताल में 8 दिन के बच्चे को पेसमेकर लगाकर उसकी जिंदगी को बचाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की हार्टबीट नॉर्मल से भी काम आ रही थी, लेकिन सर्जरी के बाद अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। कार्डियक सर्जन डॉक्टर पलकेश अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के परिजन 11 मार्च को उसको लेकर आए थे। बच्चे का जन्म चार मार्च को हुआ था। नवजात का वजन भी लगभग ढाई किलो के आसपास था। उसकी हार्ट रेट 40 से 50 बीट प्रति मिनट के बीच चल रही थी। नॉर्मली बच्चों की हार्ट रेट 110 से 120 बीट प्रति मिनट होती है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसकी ईसीजी और कार्डियक इको करवाई गई। इसके बाद बच्चे की 12 मार्च को सर्जरी की गई। सर्जरी में करीब तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहर में अवारा कुत्तों और आवारा गोवंश का आतंक, नगर निगम बेखबर; आमजन हो रहे परेशान
विज्ञापन


डॉ. पलकेश अग्रवाल ने बताया कि नवजात की छाती की साइड से दो सेंटीमीटर का चीरा लगाकर पेसमेकर लगाया गया। सर्जरी के बाद अब बच्चे की हार्ट रेट 120 चल रही है। साथ ही बच्चा अब मां का दूध भी पी रहा है। नवजात के सभी अंग बहुत नजदीक होते हैं। ऐसे में जनरल एनेस्थीसिया में बच्चों की सर्जरी की जाती है। इस प्रोसेसर में जरा सी लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि बच्चे के हृदय की धड़कन अनियमित होने पर यदि समय पर अगर इलाज नहीं होता तो गुर्दे लीवर और अन्य अंग काम करना बंद कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पलकेश अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति का दिल मुट्ठी भर जितना बड़ा होता है, जिसमें पेसमेकर लगाने के लिए नसों के जरिए उसे लगाया जाता है, जबकि 8 दिन के बच्चे का दिल मात्र 2x2 सेंटीमीटर का होता है। उसमें पेसमेकर लगाने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed