फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota SP arrested for taking bribe

महिला दलाल से रिश्वत लेते SP गिरफ्तार

Wed, 28 May 2014 01:39 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Kota SP arrested for taking bribe

राजस्थान के कोटा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसपी सत्यवीर सिंह को एक महिला दलाल से प्रॉपर्टी से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी एसपी ने प्रॉपर्टी के मामले में दलाल दंपत्ति से मामला सुलझाने के बदले पैसे लिए थे।

रिश्वत देने वाले दंपति कोटा में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। और कोटा में आरोपी एसपी को रिश्वत देने के लिए दलाली का काम करते थे।

वीडियो कैमरे में आरोपी दंपत्ति 50 हजार रुपए लेते पकड़े गए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह वीडियोग्राफी का जाल पहली बार राज्य में इस्तेमाल हुआ ताकि कोर्ट ट्रायल के दौरान मजबूत केस पेश किया जा सके।

एस पी के खिलाफ कई सबूत

Kota SP arrested for taking bribe
आरोपी दलाल दंपति के घर छापा मारने के बाद पुलिस को और भी कई महत्वपूर्ण सबूत मिले।


पुलिस को पूरी एक लिस्ट मिली जिसमें बात का ब्यौरा था कि एसपी को रिश्वत दने के बाद किन-किन पुलिस वालों का तबादला किया गया।

इसके अलावा ऐसे कई आवेदन पत्र मिले जिसमें एसपी को रिश्वत दिए जाने के बाद कई लोगों के तबादले करवाने थे।

इसके अलावा पुलिस ने जयपुर के वैशाली नगर स्थित आरोपी एसपी सत्यवीर सिंह के पिता के घर पर भी छापेमारी की। आरोपी एसपी सत्यवीर सिंह और उनके पिता के नाम से जयपुर में कई मकान और जमीनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed