फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur municipal election result 2026 65 wards 401 candidates vote counting

निकाय चुनाव: भरतपुर में सोमवार को खुलेगा 401 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, नतीजों पर टिकी नजर

Sun, 13 Sep 2026 10:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

भरतपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। 65 वार्डों के 401 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 28 टेबलों पर 201 ईवीएम की गणना के जरिए होगा।

विज्ञापन
bharatpur municipal election result 2026 65 wards 401 candidates vote counting
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम भरतपुर चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही नगर निगम के 65 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 401 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के लिए कॉलेज में तीन कमरों में कुल 28 टेबल लगाई गई हैं। 201 ईवीएम की गणना इन्हीं टेबलों पर की जाएगी, जिनका इस्तेमाल नगर निगम के 65 वार्डों में मतदान के लिए हुआ था।

विज्ञापन

तीन कमरों में होगी वार्डवार मतगणना

मतगणना के लिए तीन कमरों में अलग-अलग वार्डों की व्यवस्था की गई है। कमरा नंबर-1 में वार्ड 1 से 10, वार्ड 29 से 38 और वार्ड 57 से 65 की मतगणना होगी। यहां कुल 10 टेबल लगाई गई हैं। कमरा नंबर-2 में वार्ड 11 से 20 और वार्ड 39 से 48 तक की मतगणना होगी। इस कमरे में भी 10 टेबल रहेंगी। वहीं, कमरा नंबर-3 में वार्ड 21 से 28 और वार्ड 49 से 56 तक की मतगणना होगी। यहां कुल आठ टेबल लगाई गई हैं।

विज्ञापन

पहली बार बदला गया मतगणना स्थल

इस बार नगर निगम चुनाव की मतगणना का स्थल पहली बार बदला गया है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि मतगणना के दौरान संबंधित वार्ड के अधिकृत प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता उसी कमरे में मौजूद रह सकेंगे, जहां उनके वार्ड की गणना होगी। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेस कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

करीब एक घंटे में आ सकता है पहला परिणाम

नगर निगम के 65 वार्डों में कुल 401 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 57, कांग्रेस के 58 और 286 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 24 घंटे सशस्त्र बलों का कड़ा पहरा है और अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। अलग-अलग वार्डों में बूथों की संख्या अलग होने के कारण सभी वार्डों के परिणाम एक साथ जारी नहीं होंगे। मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद पहला परिणाम आने की संभावना है।

एक वार्ड की गणना एक ही टेबल पर

रिटर्निंग अधिकारी रिछपाल सिंह बुरड़क के अनुसार, एक वार्ड की मतगणना एक ही टेबल पर की जाएगी। ऐसे में एक वार्ड के लिए केवल एक गणना अभिकर्ता नियुक्त किया जा सकेगा। गणना अभिकर्ता के लिए निर्धारित फॉर्म-19 के साथ दो फोटो, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना को निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक मतगणना टेबल पर रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से निर्धारित गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के साथ निर्वाचन नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed